Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

2027 इलेक्शन से पहले पंजाब CM का सर्वे:पूछ रहे- मान को 100 में से कितने नंबर

Date:

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के CM भगवंत की कारगुजारी का सर्वे स्टार्ट कर दिया गया है। जिसमें पंजाबियों को कॉल की जा रही है। टेलीकॉलर कहती है कि वह CM भगवंत मान के ऑफिस से बोल रही है।

इसके बाद वह सीएम मान के कामकाज के बारे में पूछती है और फिर संतुष्टि की रेटिंग पूछ रही है। खुद CM मान के अकाउंट पर भी इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें भगवंत मान को 100 में से 100 नंबर देने की बात कही जा रही है।

सीएम के अकाउंट पर शेयर इस वीडियो में लिखा गया है- इसी तरह भरोसा बनाकर रखना। हालांकि सर्वे का पता चलते ही विरोधियों ने AAP और सीएम भगवंत मान पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

जालंधर से कांग्रेस MLA परगट सिंह ने पूछा कि ये सर्वे CM भगवंत मान करा रहे हैं या उनकी दिल्ली वाली टीम करवा रही है। CM को बताना चाहिए कि किस सरकारी आदेश के तहत यह सर्वे किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related