, राहुल का टोटका, बाएं हाथ से सिक्का उछाला; मोमेंट्स
भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर मैच खत्म कर दिया। जीत का अंतिम शॉट विराट कोहली ने लगाया।
मुकाबले में रोमांच के साथ मस्ती भी देखने को मिली। कॉर्बिन बॉश के आउट होने के बाद विराट कोहली और कुलदीप यादव ने मजेदार कपल डांस किया। वहीं कोहली के नो-लुक सिक्स ने सभी का ध्यान खींच लिया।
कप्तान केएल राहुल ने भी इस मैच में एक अनोखा टोटका अपनाया। वे हर बार दाएं हाथ से टॉस करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बाएं हाथ से सिक्का उछाला और भारत ने 20 वनडे बाद आखिरकार टॉस जीत ही लिया।
कप्तान केएल राहुल ने आज टॉस के लिए असामान्य अंदाज अपनाया और दाएं हाथ की बजाय बाएं हाथ से सिक्का उछाला। नतीजा ये हुआ कि भारत ने आखिरकार 20 वनडे बाद टॉस जीत ही लिया।
पिछला टॉस भारत ने 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जीता था, उसके बाद से 20 मैचों में लगातार हार का रिकॉर्ड बन गया था। वैसे, वनडे में इससे पहले खराब टॉस परफॉर्मेंस का सिलसिला सिर्फ नीदरलैंड के नाम रहा। टीम ने मार्च 2011 से अगस्त 2013 के बीच 11 टॉस लगातार गंवाए थे।


