Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

देशभर में इंडिगो की 150 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल:एयरलाइन कंपनी में क्रू की कमी; दिल्ली-मुंबई सहित कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री परेशान

Date:

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो एक बड़े परिचालन संकट से जूझ रही है। देश के कई एयरपोर्ट्स पर मंगलवार और बुधवार को इंडिगो की 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई। इसकी सबसे बड़ी वजह क्रू की कमी बताई जा रही है।

बुधवार को बेंगलुरु में 42, दिल्ली में 38, मुंबई से 33, हैदराबाद में 19, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, कोलकाता में 10 और सूरत में 8 फ्लाइट कैंसिल हुईं। बीते दो दिन में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। सैकड़ों उड़ानें घटों देरी से आना-जाना कर रही है।

इसके कारण हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री फंस गए हैं। गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। लोग अपनी-अपनी फ्लाइट्स का घंटों से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें निराश यात्री एयरलाइन कर्मचारियों से बहस करते नजर आए

एयरलाइन ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि छोटी-मोटी तकनीकी खराबी, सर्दियों के कारण शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में स्लो नेटवर्क और क्रू मेंबर्स के शिफ्ट चार्ट से जुड़े नए नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) के पालन के कारण हमारे ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। इसका पहले से अनुमान लगाना संभव नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related