Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

कंचनप्रीत कौर को लेकर अदालत का फैसला, पुलिस हिरासत से हुई रिहा

Date:

 

तरनतारन : तरनतारन उपचुनाव में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस की हिरासत से रिहा कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात आए कोर्ट आदेश के बाद रविवार तड़के 4:25 बजे उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी हुई।

 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात 1:30 बजे तक तरनतारन कोर्ट में पुलिस और बचाव पक्ष के बीच लंबी बहस चली। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तड़के फैसला सुनाया। इससे पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर कंचनप्रीत को पुलिस कस्टडी से निकालकर मजिस्ट्रेट कस्टडी में भेजा गया था।

 

उनकी रिहाई के बाद बचाव पक्ष के वकील ने इसे संविधान की जीत करार दिया। वकील का कहना है कि अदालत ने माना कि कंचनप्रीत कौर की गिरफ्तारी कानूनी दायरे से बाहर थी और यह उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे, लेकिन वे पहले किसी भी मामले में आरोपी नहीं थीं और सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी थी।

 

गौरतलब है कि उपचुनाव के दौरान झबाल थाने में दर्ज एक केस में नाम आने के बाद, मजीठा थाने में पेशी के दौरान कंचनप्रीत कौर को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार शाम उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related