Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

चंडीगढ़ रोजगार्डन में दिनदहाड़े महिला की हत्या

Date:

 

चंडीगढ़–चंडीगढ़ स्थित रोज गार्डन के बाथरूम में महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश बरामद हुई। लाश के पास ही चाकू भी पड़ा हुआ था। महिला के गले पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं।

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी दलवीर ने बताया कि लड़की की पहचान हो चुकी है। मृतका का नाम दीक्षा है और वो मूल रूप से यूपी के सहारनपुर की है, जो कुछ सालों से चंडीगढ़ के सारंगपुर में रह रही थी। उसकी उम्र करीब 30 साल है। मौके से चाकू बरामद हुआ है, जिसपर फिंगरप्रिंट की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था और वह 1 साल से उससे अलग रह रही थी। पुलिस ने माना कि चाकू से गला काटकर महिला की हत्या की गई। पुलिस ने बाथरूम को सील करके महिला के शव को सेक्टर 16 के मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव के पास एक पर्स भी मिला है।

पुलिस ने बताया कि रोज गार्डन के बाथरूम में सलमा नाम की महिला की ड्यूटी लगी थी, लेकिन उसकी रिश्तेदारी में किसी की डेथ हो गई थी और वह हरियाणा की पुंडरी में गई हुई थी। अब पुलिस ने बाथरूम को ताला लगवा दिया है और घटनास्थल से चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related