Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

बुरा फंसा ये पंजाब सिंगर, लगे दुष्कर्म के आरोप

Date:

 

पंजाब : पंजाबी गायक हसन मानक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान दर्ज किए गए बयानों में दुष्कर्म के आरोप सामने आए, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए नई धाराएं शामिल की गईं। इसकी पुष्टि डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने की है।

गौरतलब है कि गायक हसन मानक को पुलिस ने 14 नवंबर को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें पेश किए जाने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हसन मानक के खिलाफ 30 मई 2025 को केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता, जो एनआरआई है, ने आरोप लगाया था कि गायक ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली और निजी सामान व गहनों को भी बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गायक को हिरासत में ले लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related