Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:चाइनीज पिस्टल, जिंदा कारतूस बरामद

Date:

 

नई दिल्ली—दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में हुई फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम बंधु मान सिंह सेखों है, जो गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर बताया जा रहा है।

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से PX-3 हाई-एंड पिस्टल (मेड इन चाइना) बरामद की है, जिसमें 8 जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस के मुताबिक सेखों के भारत में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उस पर आरोप है कि उसने फायरिंग की साजिश रची थी और शूटरों से लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट तक की व्यवस्था संभाली थी।

 

दरअसल, कनाडा के एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर अब तक 3 बार फायरिंग हो चुकी है। तीनों बार फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related