Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

Constitution Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 भाषाओं में किया ‘संविधान’ के अनुवाद का लोकार्पण

Date:

 

 

नेशनल: आज संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर संसद के पुराने सेंट्रल हॉल में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जहाँ उन्होंने संविधान की प्रस्तावना (Preamble) पढ़ी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के संविधान का 9 क्षेत्रीय भाषाओं में किए गए अनुवाद का डिजिटल रूप से रिलीज़ किया।

 

राष्ट्रपति ने दी संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें संविधान दिवस के इस ऐतिहासिक मौके पर आकर बेहद खुशी हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के सदस्यों ने संविधान का प्रारूप तैयार करने का कार्य पूरा किया था और ‘भारत के लोगों ने’ इसे अपनाया था। राष्ट्रपति ने कहा कि आज का दिन पूरे देश में संविधान निर्माताओं के प्रति आदर व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने डॉ. भीमराव आम्बेडकर को संविधान के प्रमुख निर्माताओं में से एक बताया, जो प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।

 

राष्ट्रपति के साथ इस समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिरला और संसदीय कार्य मंत्री समेत तमाम गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

9 भाषाओं में जारी हुआ संविधान का डिजिटल अनुवाद

भारत के संविधान को देश के अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों तक पहुँचाने के उद्देश्य से राष्ट्रपति ने इसका डिजिटल अनुवाद जारी किया। ये 9 भाषाएँ मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया, असमिया और मलयालम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related