Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

श्री आनंदपुर साहिब में 350वें शहादत दिवस पर हाई-टेक सुरक्षा, 24 घंटे रहेगी निगरानी

Date:

 

 

 

जालंधर/चंडीगढ़: सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी) रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने  बताया कि पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस संबंधी समारोहों में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की निर्बाध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 300 हाई-रेज़ॉल्यूशन, एआई-आधारित फेस रिकॉग्निशन सीसीटीवी कैमरों का सुदृढ़ नैटवर्क लगातार निगरानी करेगा।

 

आगामी रविवार से मंगलवार तक होने वाले मुख्य आयोजनों के लिए तैयार मजबूत और तकनीक-आधारित सुरक्षा ब्लूप्रिंट की जानकारी देते हुए एसएसपी गुलनीत खुराना ने बताया कि सभी सुरक्षा कार्यों के लिए एक अत्याधुनिक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जो नियंत्रण हब के रूप में कार्य करेगा।

 

यह हाई-टैक कंट्रोल रूम एक व्यापक निगरानी प्रणाली से जुड़ा है, जिसमें 300 ए.आई.-आधारित फेस रिकॉग्निशन कैमरे, निरंतर ट्रैकिंग के लिए 10 पैन-टिल्ट-जूम (पी.टी.जैड) कैमरे और सभी प्रवेश व निकास बिंदुओं पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ए.एन.पी.आर.) के 25 कैमरे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूरे शहर की विस्तृत हवाई निगरानी के लिए 7 समर्पित ड्रोन टीमों को भी तैनात किया गया है।

 

एस.एस.पी. ने आगे बताया कि कड़े प्रबंधन और त्वरित समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब को योजनाबद्ध तरीके से 25 सैक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर अपने सब-कंट्रोल रूम और हैल्प डैस्क के साथ एक स्वतंत्र सुरक्षा यूनिट के रूप में काम करेगा, जिससे मुख्य कमांड सैंटर को लगातार वास्तविक समय की जानकारी और वीडियो फीड प्राप्त होती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...