Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

चंडीगढ़ में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन:CM रेजिडेंस की तरफ बढ़ रहीं, पुलिस ने रोका

Date:

 

 

चंडीगढपंजाब की महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए देने की गारंटी पूरा करने की मांग को लेकर चंडीगढ़ में BJP महिला मोर्चा प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारी पंजाब CM भगवंत मान की सरकारी रेजिडेंस का घेराव करने के लिए रवाना हुए।

जिन्हें 200 मीटर दूर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक लिया। यहां महिला मोर्चा की प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। जिसको लेकर उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हुई है। पुलिस ने यहां गिरफ्तारी के लिए बसें भी खड़ी कर दी गई हैं।

वहीं जबरन आगे बढ़ने की कोशिश पर रोकने के लिए पानी की बौछारें मारने वाला वाहन भी खड़ा कर दिया गया है। इस प्रदर्शन की अगुआई महिला मोर्चा की स्टेट प्रेसिडेंट जयइंदर कौर कर रही हैं।

बता दें कि AAP ने चुनाव में महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए देने का वादा किया था। हालांकि अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई। सीएम भगवंत मान कह चुके हैं कि 2026 के बजट के बाद इसे लागू कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...