Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

गुजरात- आज बेटे की सगाई थी, रात को परिवार खत्म:आग से घर में जहरीला धुआं भरा, पति-पत्नी और 2 बेटों की मौत

Date:

 

अहमदाबाद–गुजरात के गोधरा में गुरुवार देर रात घर में लगी आग के धुएं से दम घुटकर एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। परिवार के बड़े बेटे की आज सगाई होनी थी। रात को पूरी तैयारियां की गईं।

 

सुबह उन्हें वापी निकलना था, लेकिन आग लगने से उठे जहरीले धुएं ने उनकी जान ले ली। मृतकों में कमलभाई दाेशी (50), उनकी पत्नी देवलबेन (45), बड़ा बेटा देव (24) और छोटा बेटा राज (22) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात ग्राउंड फ्लोर पर रखे सोफे में शॉर्ट-सर्किट या किसी दूसरे कारण से आग लग गई। घर चारों तरफ से कांच से बंद था, ऐसे में जहरीला धुआं बाहर नहीं निकल पाया। ऐसे में किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

दाेशी परिवार गोधरा के ‘वर्धमान ज्वेलर्स’ के कारण काफी जाना-पहचाना था। जिस घर से आज देव दाेशी को सगाई के लिए निकलना था, उसी घर से चारों सदस्यों की अर्थियां उठीं। स्थानीय लोगों ने इसे बेहद दर्दनाक बताया और कहा कि इतनी खुशी के मौके पर ऐसी त्रासदी ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related