Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

रोहतक में ऑनर किलिंग,स्कूल में शुरू हुआ था अफेयर

Date:

हरियाणा में रोहतक के गांव काहनी की सपना (23) ऑनर किलिंग का शिकार हुई। गांव के सूरज के साथ सपना की लव स्टोरी स्कूल टाइम से शुरू हुई थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जब परिजनों को दोनों के प्रेस प्रसंग का पता चला तो उनकी पढ़ाई छुड़वा ली गई थी।

परिजनों की नाराजगी के बावजूद सपना ने 4 साल पहले सूरज से शादी कर ली। मायके वालों के डर से करीब दो साल गांव नहीं लौटे। पति के साथ रोहतक में कमरा किराए पर लेकर रही। बेटा हुआ। धीरे-धीरे मायके वालों से रिश्ते सुधरने लगे। भाई त्योहारों पर आने भी लगा था। फिर एक फैसले ने सारी कहानी बिगाड़ दी।

 

ये फैसला था पति व बच्चे के साथ गांव लौटने का। सपना ने सोचा था-धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। लेकिन मायके वाले इसमें बेइज्जती महसूस करने लगे। लोग उन्हें ताने देकर चिढ़ाते थे। इसी वजह से सपना के भाई ने पूरी कहानी ही खत्म करने की ठान ली। नतीजा बुधवार देर रात सपना की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाने आए देवर साहिल को भी गोली लगी।

  • दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे:गांव काहनी का सूरज और सपना एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों एक ही जाति के थे। स्कूल टाइम में ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। करीब 4 साल तक दोनों का अफेयर चलता रहा और घरवालों को खबर नहीं लगी। जब पता चला तो स्कूल जाना बंद कर दिया। सपना का परिवार गांव में ही शादी करने के खिलाफ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related