Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

अमृतसर पुलिस के एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैरी ढेर:कुछ दिन पहले जेल से छूटा, टारगेट किलिंग की साजिश रच रहा था

Date:

 

अमृतसर—पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी को मार गिराया। ASI बलजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा हैरी टारगेट किलिंग की साजिश रच रहा है और उसके पास अवैध हथियार हैं।

 

अमृतसर लिंक रोड पर नाका लगाने के दौरान हैरी और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में हैरी घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसका साथी सन्नी फरार है। मौके से हथियार और बाइक बरामद कर पुलिस गैंग के नेटवर्क की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related