केरल और राजस्थान में एसआईआर को लेकर काम के तनाव में दो बीएलओ के खुदकुशी की खबर है। केरल के कन्नूर में एक सरकारी स्कूल में स्टाफ अनीश जॉर्ज (44) ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुनाव के लिए BLO थे। परिजन का आरोप है कि अनीश ने यह कदम SIR से जुड़ी काम की टेंशन के चलते उठाया।
दूसरी ओर, जयपुर में SIR कार्यक्रम से परेशान BLO ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कालवाड़ के धर्मपुरा निवासी मुकेश कुमार जांगिड़ (48) सरकारी टीचर थे। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि अधिकारी काम का दबाव बनाकर परेशान कर रहे हैं और सस्पेंड करने की धमकी दे रहे हैं।
कोलकाता में भी एक BLO को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने कहा कि उन पर SIR का काम निपटाने का दबाव है।


