Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

अमृतसर जा रही टूरिस्ट बस में मोहाली में लगी आग:

Date:

आगरा से अमृतसर जा रही टूरिस्ट बस में आज मोहाली के जीरकपुर में आग लगी। बस में करीब 30 लोग सवार थे। आग लगने के बारे में ड्राइवर को पता चल गया था। उसने होशियारी दिखाते हुए सारी सवारियों को सामान सहित तुरंत नीचे उतारा। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

फायर विभाग की गाड़ियों के पहुंचने तक बस आग की चपेट में आ चुकी थी। तीन गाड़ियों ने करीब एक पौने घंटे में आग को पूरी तरह से काबू किया। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन बस जलकर खाक हो गई। किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related