Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

राहुल बोले-वोट चोरी को SIR से कवर कर रहे मोदी:पचमढ़ी में कहा- ये बीजेपी और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम; जंगल सफारी की

Date:

एमपी के पचमढ़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा- हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। हर आठ में से एक वोट चोरी किया गया। ये बीजेपी और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा हुआ है। हमारे पास सबूत हैं, जो हम आहिस्ते आहिस्ते दिखाएंगे।

राहुल ने कहा- मेन मुद्दा वोट चोरी है, जिसे अब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से कवर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मिलकर लोकतंत्र का नुकसान कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने पचमढ़ी में जंगल सफारी की। वे सुबह 6:15 बजे रविशंकर भवन से काफिले के साथ निकले। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पनारपानी गेट तक 10 किलोमीटर अपनी गाड़ी में सफर किया। राहुल के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सिक्योरिटी और एसटीआर सहायक संचालक संजीव शर्मा, रेंजर विवेक तिवारी रहे। काफिले में पांच जिप्सी, फॉरेस्ट की एक कैम्पर गाड़ी शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related