Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

Punjab में BKI नेटवर्क का भंडाफोड़! हथियारों सहित दो आतंकी सदस्य गिरफ्तार

Date:

 

 

गुरदासपुर: जिला पुलिस गुरदासपुर को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने बबर खालसा इंटरनैशनल आंतकवादी संगठन के दो सक्रिय मैंबरों को गिरफ्तार किया। आरोपी कलानौर में लोगों से फिरोती मांगने तथा फायरिंग की दो घटनाओं में शामिल थे।

 

जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को विदेश में बैठे कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू  हैंडल कर रहे थे, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) आतंकवादी संगठन से जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश सिंह और करण मसीह के रूप में हुई। एक आरोपी जिला अमृतसर तथा एक आरोपी गुरदासपुर जिले का रहने वाला है। आरोपी जिला पुलिस गुरदासपुर के कलानौर में एक मेडिकल स्टोर मालिक और एक अस्पताल के मालिक को निशाना बनाकर फायरिंग की घटनाओं में शामिल थे। आरोपियों से एक पिस्तोल तथा 9 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...