नई दिल्ली–दिल्ली के BD रोड पर मौजूद सांसदों के लिए बने अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई। यहां पर कई सांसदों और उनके स्टाफ के घर (फ्लैट) हैं। लोगों का आरोप है कि फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी देने के बाद भी टीम ने मौके पर आने में देरी की। 4 मंजिल तक के फ्लैट में आग लगने की खबर है।
दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में चार मंजिला एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में शोरूम के 4 कर्मचारियों की मौत हाे गई थी, जिसमें 3 युवतियां थीं। एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर 3 बजे महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स में आग लगने की सूचना मिली थी। आग और घने धुएं के कारण तीसरी मंजिल पर स्थित दफ्तर में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके थे।
एक कर्मचारी ने बताया कि घटना के समय ये पांचों कर्मचारी लंच के लिए तीसरी मंजिल पर गए थे। उस समय शोरूम में करीब 30 कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे।


