Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

पंजाब DIG ने 5 जगहों पर छिपाया था गोल्ड-कैश:सोफे के अंदर, क्रॉकरी की अलमारी से मिला;

Date:

पंजाब पुलिस के DIG हरचरन सिंह भुल्लर ने चंडीगढ़ की कोठी में 5 जगह कैश और गोल्ड छुपा रखा था। छापा मारने गई CBI की टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि DIG ने बेडरूम में सेटी (सोफा) के अंदर बने बॉक्स में कैश रखा था।

क्रॉकरी की अलमारी में भी निचले हिस्से में कैश भरा हुआ था, जिसे लॉक किया गया था। DIG ने सामान की 2 आलमारियों में सोना छिपाकर रखा था। कैश और गोल्ड को इस तरह से रखा गया था ताकि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो।

DIG भुल्लर की एक महीने की सैलरी करीब 2.64 लाख रुपए बनती थी, लेकिन कैश और गोल्ड बरामदगी से उनके नवाबी शौक सामने आए हैं। लुधियाना में उनके समराला फार्म हाउस से जो शराब की बोतलें मिली हैं, उनमें से कई 50 हजार से ज्यादा कीमत की हैं।

CBI ने DIG भुल्लर और कृष्नु को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा गया था, फिर CBI ने साथ जाकर DIG को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

शुक्रवार को DIG और कृष्नु को चंडीगढ़ स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related