Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग:लुधियाना के सरहिंद स्टेशन क्रॉस करते ही AC बोगी में शॉर्ट सर्किट,

Date:

 

अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन में शनिवार सुबह पंजाब में लुधियाना के सरहिंद स्टेशन के पास आग लग गई। यह आग 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे।

लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान छोड़ तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। थोड़ी देर में ट्रेन रवाना कर दी जाएगी।

यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन ने सुबह सात बजे सरहिंद स्टेशन क्रॉस किया था। इसी दौरान एक यात्री को ट्रेन की बोगी नंबर 19 से धुआं उठता दिखा। उसने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींच दी। धुएं के साथ आग की लपटें भी उठने लगी तो अफरातफरी मच गई।

कई यात्री चोटिल, कई का सामान बोगी में ही छूटा सूचना मिलते ही रेलवे, फायर बिग्रेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इससे पहले अफरातफरी के बीच यात्री बोगी से उतरने लगे। इसमें कई यात्री चोटिल भी हो गए। कुछ का सामान भी बोगी में छूट गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related