Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट का वकील लाइव सुनवाई में रोमांस करने लगा:महिला को हाथ पकड़कर खींचा,

Date:

दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के दौरान एक वकील के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कुर्सी पर बैठा वकील एक महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश करता है। महिला इस दौरान हिचकिचाती है।

वह पीछे हटने की कोशिश करती है, लेकिन वकील उसे अपनी तरफ खींच लेता है और किस करता है। इसके बाद वह महिला पीछे हट जाती है। ये पूरी घटना कोर्ट की ऑनलाइन कार्यवाही से जुड़े लोगों के सामने हुई, क्योंकि वकील के लैपटॉप का कैमरा ऑन था।

घटना 14 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यवाही को लेकर केस से जुड़े सभी लोग ऑनलाइन जुड़े थे। लोग जज का इंतजार कर रहे थे। तभी वह वकील ऑन कैमरा महिला से रोमांस करने लगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े किसी व्यक्ति ने पूरी घटना अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related