चंडीगढ़–पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह को भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सरकार की ओर से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की तैयारी की गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं उन्हें निमंत्रण देने के लिए दिल्ली जाएंगे। वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें निमंत्रण देने के लिए मंत्रियों की टीम भेजी जाएगी। इसके लिए सभी मंत्रियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं।
सभी राज्यों के लिए जाएंगे मंत्री
इस समारोह में शामिल होने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया जाएगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लालचंद कटारुचक बंगाल, असम और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण देने जाएंगे। वहीं, अमन अरोड़ा और तरुणप्रीत सौंध दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड जाएंगे।


