Wednesday, August 5, 2026
Wednesday, August 5, 2026

पंजाब का औसत तापमान सामान्य से 5 डिग्री ठंडा:एक सप्ताह अब बारिश के असार नहीं; सामान्य रहेगा मौसम, 32 के करीब रहेगा पारा

Date:

पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब में खत्म होने के बाद तापमान में 5.3 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। लेकिन, अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 5.1 डिग्री तक कम बना हुआ है। मौसम में हुआ ये बदलाव बीते दिनों हुई बारिश व पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण है। सितंबर महीने में जहां बारिश देखने को नहीं मिलती, राज्य में सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार अक्टूबर महीने में सामान्यता 2.7mm ही बारिश देखने को मिलती है। लेकिन बीते दिनों राज्य में औसतन 29.4mm बारिश देखने को मिली है, जो सामान्य से 988 फीसदी अधिक है। वहीं, बीते 24 घंटों में पठानकोट में 0.9mm बारिश देखने को मिली है।

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले कुछ दिन हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं। जिसके चलते पंजाब के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और तापमान सामान्य से हल्का कम बना रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में सर्वाधिक तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो मोहाली का दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदकोट का तापमान 31.2 डिग्री व पठानकोट का तापमान 30.3 डिग्री रहा। जबकि अन्य सभी शहरों का तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

अमेरिकी दबाव में, प्रधानमंत्री मोदी भारत के 30...