Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

हिमाचल में बस पर पहाड़ी से मलबा गिरा:15 लोगों की मौत, 2 बच्चे बचाए; बिलासपुर में दिनभर हुई बारिश के कारण हादसा

Date:

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। न्यूज एजेंसी PTI ने इस हादसे में 18 लोगों की मौत का दावा किया, जबकि SP ने 15 मौतों की पुष्टि की है। बस में दबे 2 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे के तुरंत बाद SDRF, पुलिस और लोकल लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची।

बिलासपुर के SP संदीप धवल ने बताया कि मृतकों में 9 पुरुष, 4 महिलाएं, 2 लड़के शामिल हैं, जबकि दो बच्चे घायल (एक लड़का और एक लड़की) है। मृतकों के शवों का आज बरठीं के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

दरअसल, बिलासपुर समेत हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से बरसात हो रही है। इसी वजह से शाम 6:25 बजे बरठीं के पास भलू में अचानक पहाड़ का मलबा बस पर आ गिरा। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी।

मलबा इतना अधिक था कि हादसे के बाद बस की केवल छत नजर आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

PM नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने आगे लिखा- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...