पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अब पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों के बाद साउथ इंडियन सिनेमा में भी कदम रख लिया है। उन्होंने इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए एक गाना गाया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
पंजाब के जालंधर जिले के दोसांझ गांव से ताल्लुक रखने वाले दिलजीत ने इस गाने की शूटिंग के कुछ बीहाइंड द सीन (BTS) वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किए हैं। इसमें वह अलग तरह के कपड़ों और लुक में नजर आ रहे हैं। उनके गाने ‘रेबेल’ के साथ-साथ उनका ये नया लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दिलजीत ने इस मौके पर कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने फिल्म के धमाकेदार गाने ‘रेबेल’ को अपनी आवाज दी। उन्होंने कहा कि यह गाना देशभर में पसंद किया जा रहा है और इसके लिए वह अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं।


