Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

फिरोजपुर में नशे की ओवरडोज से 3 युवकों की मौत:गुस्साए लोगों ने तीनों की लाश फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर रखीं, जाम लगाया

Date:

फिरोजपुर—पंजाब के फिरोजपुर में नशे की ओवरडोज से 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन युवकों की मौत पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने बुधवार को फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्हें आर्थिक सहायता देने की मांग की।

जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के 2 घंटे के बाद लोगों ने जाम खोला। मृतकों की पहचान रणजीत सिंह (30), महल सिंह (30) और राजन सिंह (20) के रूप में हुई है।

मामला लक्खोके बहराम गांव का है। गांव में 3 दिन पहले भी एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी, जिसकी अस्थियां आज परिवार ने श्मशान घाट से उठाई।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 7 मेडिकल स्टोर हैं, जो नशा बेचते हैं। गांव के साथ बाहरी युवक भी नशा लेने इन मेडिकल स्टोर पर पहुंचते हैं। बीती रात गांव के इन तीनों युवकों ने मेडिकल स्टोर से नशा खरीदा। जिसके बाद वह घर जाकर सो गए। लेकिन इसके बाद उठे नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related