Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

पंजाब CM बोले- 15 अक्टूबर से मुआवजा बांटेंगे

Date:

चंडीगढ़—-पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के बाढ़ पर बुलाए गए विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज दूसरा व अंतिम दिन है। जिसमें बाढ़ पर चर्चा हो रही है। इस वक्त सीएम भगवंत मान बोल रहे हैं।

सीएम ने कहा कि कल शाम को गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। CM ने कहा कि 20 अक्टूबर की दिवाली है। हम 15 अक्टूबर तक लोगों को फसलों, पशुओं और अन्य चीजों के नुकसानों के चैक देना शुरू कर देंगे।

इससे पहले वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि नेता विपक्ष ने धुस्सी बांध के भीतर जमीन खरीदी है। वह बताएं कि बांध के अंदर जमीनें खरीदने की जरूरत क्यों पड़ गई। इनको वहां माइनिंग करनी थी।

इसके जवाब में प्रताप बाजवा ने कहा कि जमीन सरकारी फीस देकर मालिक से ली है। बाजवा ने कहा कि हर डिस्टलरी से मंत्री चीमा सवा करोड़ रुपए लेते हैं। हर महीने 35 से 40 करोड़ रुपए ये अकेले डिस्टलरियों से इकट्‌ठा करते हैं।

AAP सरकार के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने PM मोदी से मुलाकात के बारे में कहा कि जब उन्होंने 1600 करोड़ का ऐलान किया तो मैंने खड़े होकर बोला कि ये कम है। इस पर मोदी ने अहंकार भरे तरीके से कहा कि ‘हिंदी नहीं आती’। उन्होंने कहा कि हम भेड़-बकरियों और मुर्गी का भी मुआवजा देंगे।

वहीं सदन में डेरा बाबा नानक से AAP के विधायक गुरदास रंधावा और कांग्रेस MLA अरुणा चौधरी सक्के नाले को लेकर आमने-सामने हो गए। रंधावा ने कहा कि इन्होंने कभी नाले की बात नहीं उठाई। इस पर अरुणा चौधरी ने कहा कि विधानसभा कमेटी बना लो। उससे जांच करा लो और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

सदन के अंत में केंद्र से 20 हजार करोड़ की मदद के लिए प्रस्ताव पास किया जाएगा। सदन के अंत में सीएम भगवंत मान भी बोलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...