Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

फरीदाबाद में केन्द्रीय मंत्री के PSO को लगी गोली:मौके पर मौत

Date:

फरीदाबाद-फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सुरक्षा में तैनात पीएसओ करतार की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि करतार अपनी सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, घटला देर रात करीब 11 बजे की है। पीएसओ करतार बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 के मकान नंबर-1680 में परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। करतार पाली के कोट गांव का रहने वाला है।

सिर में लगी गोली

हाल ही में सेक्टर-3 में दोनों भाइयों ने नया मकान बनाया था। जिसका कुछ दिनों बाद उद्घाटन होने वाला था। पुलिस के अनुसार रात के 11 बजे के लगभग वह अपनी सर्विस रिवॉल्वर को साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई । गोली करतार के सिर में लगी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

गोली लगने के बाद परिजन करतार को इलाज के लिए लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज अजीत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related