Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

लुधियाना DC ने पत्र लिख सेना से मांगी मदद:सतलुज दरिया ने बदला रास्ता; ससराली बांध पर खतरा, इंजीनियरिंग स्पोर्ट की डिमांड

Date:

पंजाब के लुधियाना में ससराली कालोनी के बांध की हालत नाजुक बनी हुई है। सतलुज दरिया ने अपना रास्ता बदल लिया है, जिससे किसानों के खेतों में लगातार कटाव हो रहा है और अब तक 300 एकड़ से ज्यादा की फसलें नष्ट हो चुकी हैं।

हालात बिगड़ते देख डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन के आदेशों पर SDM जसलीन कौर ने सेना को पत्र भेजा है, जिसकी प्रति चीफ सेक्रेटरी पंजाब को भी भेजी गई है। प्रशासन सतलुज के बांधों को लेकर बेहद चिंतित है।

SDM जसलीन कौर ने पत्र में बांध को सुरक्षित करने के लिए इंजीनियरिंग सहायता की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि सतलुज नदी में पानी के निरंतर प्रवाह के कारण मत्तेवाड़ा क्षेत्र में धूसी बांध के बाहर कृषि भूमि का लगातार कटाव हो रहा है। नदी की इस निरंतर कटाव गतिविधि के कारण किसान अपनी कीमती जमीन खो रहे हैं।

प्रशासन अपनी ओर से सभी मौजूदा संसाधनों का उपयोग कर रहा है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना से तत्काल सहायता और इंजीनियरिंग विंग की तकनीकी टीम भेजने का अनुरोध किया गया है, ताकि जमीनों के निरंतर कटाव को तुरंत रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related