हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला का मंचन करते समय एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कलाकार मंच पर बनाए सिंहासन पर ही लुढ़क गया। यह घटना लाइव वीडियो में रिकॉर्ड हुई।
प्रभु श्रीराम के पिता दशरथ का रोल निभा रहे अमरेश महाजन (73) उर्फ शिबू भाई को हार्ट अटैक आया, जो करीब 40 सालों से इस रोल को अदा कर रहे थे।
कलाकार को हार्ट अटैक के बाद दूसरे कलाकारों ने रामलीला का मंचन रुकवाया और अपने साथी को चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने अमरेश को बचाने की कोशिश जरूर की, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।


