Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

सरहद से हेरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 सदस्य गिरफ्तार

Date:

 

खन्ना : जेल से सीमा पार हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। खन्ना पुलिस ने ड्रोन के जरिए भारत-पाकिस्तान सीमा से हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इनका चौथा साथी रोपड़ जेल में बंद है, जो बाहर अपने साथियों से बातचीत करता था। इस बारे में जानकारी देते हुए खन्ना के एस.पी. (आई) पवनजीत ने बताया कि एस.एस.पी. डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देशानुसार चलाए गए नशा विरोधी अभियान के तहत दोराहा थाना पुलिस को यह सफलता मिली है।

डी.एस.पी. हेमंत मल्होत्रा ​​और दोराहा थाना प्रमुख आकाश दत्त की टीम ने 18 सितंबर को दिल्ली की तरफ से आ रही एक पी.आर.टी.सी. बस को शक के आधार पर रोका तो उसमें सवार गुरलाल सिंह गोरा निवासी गांव दल, थाना खालड़ा, जिला तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के बाद, मोहम्मद इरशाद निवासी सोड़ी थाना बलौंगी, जिला मोहाली, दविंदर सिंह निवासी खेमकरण (तरनतारन) और रोपड़ जेल में बंद लवप्रीत सिंह को नामजद किया गया। दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद, उसके पास से 705 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

21 सितंबर को मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। एस.पी. पवनजीत ने बताया कि लवप्रीत सिंह को रोपड़ जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी और उससे जेल के बाहर कैसे संपर्क बनाए रखा और उसकी क्या भूमिका थी। एस.पी. ने बताया कि गुरलाल सिंह गोरा के खिलाफ 1 मई, 2024 को खालड़ा थाने में हेरोइन तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। इसमें गुरलाल पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने और यहां सप्लाई करने का आरोप है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related