Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

लुधियाना के गुरुद्वारा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:3 लोग घायल

Date:

पंजाब के लुधियाना जिले के धर्मपुरा मे स्थित शुगन पैलेस के सामने गुरुद्वारा हरकृष्ण साहिब में संग्राद के अवसर पर निशान साहिब का चोला बदला जा रहा था। अचानक निशान साहिब का पाइप बिजली के तारों से टच हो गया, जिस कारण 4 लोग करंट की चपेट में आ गए।

इस हादसे में हादसा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायलों को सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद इलाके की संगत में शोक है। मृतक की पहचान टिब्बा रोड निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रणवीर सिंह, राजिंदर सिहं और जगजीत सिंह ढल्ल शामिल है। घटना का पता चलते ही मौके पर विधायक अशोक पराशर भी सीएमसी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

मृतक अशोक कुमार के भतीजे टिंकू ने बताया कि उसके चाचा अक्सर धार्मिक स्थानों पर सेवा करते है। उन्होंने अपने जीवन में शादी नहीं करवाई। अक्सर खाटू श्याम मंदिर या गुरुद्वारा साहिब में वह सेवा करने आते रहते थे। आज गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब बदलते समय अचानक हादसा हो गया। करंट इतना जोरदार लगा कि चाचा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related