पंजाब इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। खेतों में खड़ी फसलें पानी में बह गई हैं, घरों की दीवारें ढह गईं और लोगों के सपने लहरों में डूब गए। प्रभावित लोगों की आंखों में सवाल हैं, होंठों पर खामोशी और दिलों में दर्द।
इस मुश्किल घड़ी में पंजाब की सबसे ज्यादा मदद बॉलीवुड और पॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स ने की है। सलमान खान, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा और ऐसे ही कई बड़े नाम हैं जिन्होंने जरूरत के समय पर पंजाब के लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
हालांकि शुरुआत मोहाली के जसकीरत सिंह से हुई थी। जिन्होंने अमृतसर के लिए 4 एम्फीबियस (ATOR N1200) भेजी थी। इनके बाद पूरे राज्य में मदद करने वालों का सैलाब आया।


