Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

राजस्थान में इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश

Date:

:कुल्लू में लैंडस्लाइड, 1 की मौत; मथुरा में बांके-बिहार मंदिर से 100 मीटर यमुना का पानी
राजस्थान में इस मानसून सीजन राज्य के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश 693.1mm हुई है। 108 साल पहले 1917 में 844.2mm बारिश दर्ज हुई थी। अब तक राज्य के 63% बांध फुल हाे चुके हैं। बीते तीन महीने की बात करें तो जून में 125.3mm, जुलाई में 290mm और अगस्त में 184mm बारिश रिकॉर्ड हुई।

हिमाचल के कुल्लू में सोमवार देर रात एक घर पर लैंडस्लाइड हुई। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग दब गए। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग रेस्क्यू किए गए। अभी भी 4 लोगों की तलाश जारी है। यूपी में गंगा, यमुना समेत सभी बड़ी नदियां उफान पर हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है।

राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर रह गई। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 48 जिले बाढ़ की चपेट में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...