Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

रिपोर्टें लेने की बजाय प्रधानमंत्री पंजाब दौरे के दौरान बड़ा राहत पैकेज करें घोषित

Date:

 

चंडीगढ़, 7 सितंबरः

राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पंजाब के पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने गुलाबा भैणी गांव में खुद लोगों को राहत सामग्री वितरित की।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि लगभग एक महीने से पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक रिपोर्टों का इंतजार करने में लगी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पंजाब दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़ा राहत पैकेज घोषित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब का आरडीएफ, जीएसटी आदि का 60 हजार करोड़ रुपये भी केंद्र जल्द जारी करे। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही केंद्र सरकार से यह मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री भी दौरे पर आए थे, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई राहत नहीं भेजी गई है।

पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि जिले में राहत कार्य पूरी तेजी से जारी हैं। रविवार को उन्होंने अपना जन्मदिन बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा करके मनाया। उन्होंने खुद गुलाबा भैणी गांव के लोगों तक कंधों पर उठाकर रसद के थैले पहुंचाए। पिछले तीन दिन से वे फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि अब जब पानी घटने लगा है तो हमने अगली चुनौती के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। सौंद ने कहा कि पानी घटने के बाद पानी से होने वाली बीमारियां और हुए नुकसान का सर्वेक्षण प्रमुख चुनौतियां होंगी। सोंद ने कहा कि प्रभावित गांवों में मेडिकल टीमें, पशु चिकित्सा विभाग की टीमें और जिला प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय हैं और हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत सामग्री की पहुँच सुनिश्चित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...