पंजाब —हरियाणा के CM नायब सैनी ने सोमवार को मोहाली पहुंचकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। भगवंत मान पिछले 4 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। नायब सैनी करीब 20 मिनट वहां रुके। जिस दौरान उन्होंने भगवंत मान का हालचाल जाना। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।
भगवंत मान की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि अब उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल के मुताबिक मान को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था।
इस बारे में पंजाब सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि सीएम भगवंत मान और सीएम नायब सैनी के बीच 20 मिनट महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान नायब सैनी ने पंजाब में बाढ़ के हालातों की भी जानकारी ली। उन्होंने भगवंत मान को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात में हरियाणा पंजाब के साथ खड़ा है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ की स्थिति से उबरने और मान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।