Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

कुरुक्षेत्र के श्रीकृष्ण मंदिर में सीएम ने किया दीप प्रज्जवलित

Date:

कुरुक्षेत्र—हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम पर कुरुक्षेत्र की गुर्जर धर्मशाला में पहुंचे। यहां सभा की ओर से उनका स्वागत किया गया। सीएम नायब सैनी ने धर्मशाला में बने मंदिर में माथा टेका और दीप प्रज्जवलित किया। मुख्यमंत्री शनिवार को पूरे दिन कुरुक्षेत्र में रहेंगे। यहां वे धार्मिक, इंडस्ट्रीयल और खेती से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर करीब 12 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचे। गुर्जर धर्मशाला के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में मधुमक्खी पालन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे।

सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी का एरिया ज्यादा है। इसलिए शाहाबाद में तेल की मील लगाई जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इसके अलावा रेवाड़ी में भी तेल की मील लगेगी, क्योंकि यहां पर सरसो की पैदावार ज्यादा है। उनकी सरकार किसानों को खेती के लिए तकनीकी मदद भी मुहैया करवा रही है।

इस कार्यशाला में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। यहां शहद उत्पादन, किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार को लेकर चर्चा होगी। यहीं मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में मुख्यमंत्री हरियाणा आयल मिल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसमें तेल उद्योग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवाल

 इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर ये लोग विदेशी...