Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

CM मान ने कुलगाम मुठभेड़ में शहीद हुए 2 जवानों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

Date:

पंजाब : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ के दौरान पंजाब के दो फौजी जवान शहीद हो गए। इनमें शहीद फौजी जवान हरमिंदर सिंह, मंडी गोबिंदगढ़ के गांव बदीनपुर के रहने वाले थे, जबकि शहीद प्रितपाल सिंह, खन्ना के गांव मानूपुर के रहने वाले थे। दोनों फौजी जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। साथ ही शहीद फौजी जवानों के परिवारों के लिए 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान भी किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में खन्ना के गांव मानूपुर के फौजी जवान प्रितपाल सिंह और मंडी गोबिंदगढ़ के गांव बदीनपुर के सिपाही हरमिंदर सिंह के शहीद होने की दुखद खबर मिली है। हम परिवारों के साथ दिल से संवेदना व्यक्त करते हैं। देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के जज़्बे और बहादुरी को सलाम करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से, अपने वादे के अनुसार, शहीद जवानों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी और शहीदों के परिवार से एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related