Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

2015 के ड्रग केस में विधायक खैहरा का पूर्व PSO दिल्ली से गिरफ्तार

Date:

चंडीगढ़ (ब्यूरो ऑफिस)- कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के लिए एक और कानूनी मुश्किल खड़ी हो गई है। खैरा के बेहद करीबी माने जाने वाले जोगा सिंह को पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई फाजिल्का पुलिस ने की है और मामला ड्रग तस्करी से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार जोगा सिंह साल 2015 में दर्ज एक बड़े ड्रग तस्करी केस में फाजिल्का पुलिस को वांछित था। इस मामले में मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फाजिल्का पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक टाटा सफारी गाड़ी बरामद की गई थी। जांच के दौरान ही जोगा सिंह का नाम सामने आया और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पहले भी हो चुकी है विधायक खैरा की गिरफ्तारी

इस केस की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की थी। इसी केस में पूछताछ के लिए कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को भी पहले गिरफ्तार किया गया था, हालांकि वह लगातार इस मामले से अपना कोई संबंध होने से इनकार करते रहे हैं।

जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस केस को लेकर पंजाब की सियासत में फिर से हलचल तेज हो सकती है। विपक्ष पहले से ही इस मामले को लेकर सरकार और खैरा पर हमलावर रहा है। अब पुलिस की आगे की जांच में यह देखना होगा कि क्या जोगा सिंह से पूछताछ के बाद नए खुलासे सामने आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा सरकार ने मध्य वर्गीय को बेसहारा छोड़ा, देश...