Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस सर्विस:2 दिन मिलेगा लाभ,मंत्री विज ने किया ऐलान

Date:

चंडीगढ़-।हरियाणा में 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। महिलाओं को इस सुविधा का लाभ एक दिन पहले यानी 8 अगस्त को भी मिलेगा। उनके साथ 15 साल तक का बच्चा भी मुफ्त में सफर कर सकेगा।

बुधवार को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है, ताकि महिलाएं, बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...