Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

बिजली गिरने से झारखंड-बिहार में 7 की मौत

Date:

झारखंड में बिजली गिरने से चार महिलाओं और बिहार में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाएं झुलस गईं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले 48 घंटे में बारिश का अनुमान नहीं है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारी बारिश से लैंडस्लाइड हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जिले में अगले 72 घंटों तक रुक-रुककर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। बीते दिन राजौरी जिले में मिलिट्री कैंप की दीवार ढहने से तीन कारों को नुकसान पहुंचा।

मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, असम, मेघालय में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में 26 जुलाई तक कम बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 24 जुलाई के आसपास कम दबाव का एक नया क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में फिर से तेज बारिश शुरू हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...