Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

अमृतसर में कार में घुसकर वकील को मारी गोलियां

Date:

 

अमृतसर–अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में सोमवार सुबह एक वकील पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पीड़ित की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर से अमृतसर कोर्ट जा रहे थे।

रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित साजिश का लग रहा है।

घायल वकील के भाई व पूर्व सरपंच जंडियाला गुरु ने बताया कि आज सुबह लखविंदर जल्दी घर से निकले थे। आज कोर्ट में फाइल अधिक लगी थी। लेकिन रास्ते में ही तीन युवकों ने उन्हें घेर फायरिंग की। उनकी बाजू पर तीन गोलियां लगी हैं। उन्हें इसकी आशंका भी नहीं थी, घटना के बाद उनकी कार आगे बंद दुकानों के साथ टकरा गई। कारण अभी वे नहीं बता सकते, क्योंकि अभी तक उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा।

फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में न तो कोई पुरानी रंजिश सामने आई है और न ही फिरौती से जुड़ा कोई मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंडियाला पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related