Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

मोहाली से ड्यूटी कर लौट रहा पुलिसकर्मी लापता

Date:

 

चंडीगढ़—पंजाब पुलिस का मुलाजिम सतिंदर सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गया है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार रात मोहाली से ड्यूटी खत्म कर पटियाला के समाना स्थित अपने घर जा रहा था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।

पुलिस को उसकी कार गांव भानरा के पास लावारिस हालत में मिली है, जिस पर खून के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि अभी तक सतिंदर सिंह का कोई सुराग नहीं लगा है और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

घटना के बाद से परिवार बेहद परेशान है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

परिवार के मुताबिक, कुछ समय से उसकी ड्यूटी मोहाली में थी। वह एक-दो दिन बाद समाना, पटियाला स्थित अपने घर आता-जाता रहता था। कल रात को उसने नौ बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। साथ ही परिवार को कहा था कि वह जल्दी ही आ रहा है। लेकिन जब वह करीब दो घंटे तक नहीं पहुंचा, तो परिवार ने फोन करना शुरू किया। लेकिन उसका फोन भी बंद आना शुरू हो गया। उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा था, जिससे परिवार आफत में आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related