Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

महाराष्ट्र में मात्र तीन महीनों में 767 किसानों ने आत्महत्याएं की, स्पीकर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है

Date:

 

चंडीगढ़, 3 जुलाई 2025ः

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि महाराष्ट्र में मात्र तीन महीनों में 767 किसानों ने आत्महत्याएं की है। हम कह सकते हैं कि प्रति दिन लगभग आठ किसानों ने आत्महत्याएं की है जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। यह सिर्फ़ अन्नदाता की आत्महत्या नहीं है, यह हमारी व्यवस्था की पूरी विफलता है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सिर्फ़ 376 किसान परिवारों को सरकारी सहायता मिली और बाकी परिवारों को मौत के बाद भी कुछ नहीं मिला। जिन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था, परन्तु वह किसानों की कीमती जानों की रक्षा करने के योग्य नहीं हैं।

स्पीकर संधवां ने भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार को किसानों की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए उचित कदम उठाने और पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा कृषि मॉडल की समीक्षा करने की सख़्त ज़रूरत है क्योंकि बहुत से किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और भारत सरकार किसानों की आत्महत्याओं सम्बन्धी सही आंकड़े प्रदान नहीं कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...