Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

डीईओ कार्यालय का क्लर्क शिक्षक से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

Date:

 

पटियाला–पजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी सख्त मुहिम के दौरान आज जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री), मालेरकोटला के कार्यालय में तैनात क्लर्क विकास जिंदल को एक शिक्षक से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने जिला मालेरकोटला के गांव बागड़ियां के शिकायतकर्ता शिक्षक से डी.ई.ओ. कार्यालय में उसके बकाया भत्ते जारी करने के बदले में कुल 30,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त क्लर्क पहले ही उससे 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब बाकी की रकम की मांग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछा कर उक्त क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की रकम के रंग लगे हुए नोट मौके पर ही बरामद कर लिए गए।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

• पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य...