Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

फरीदकोट में चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Date:

फरीदकोट–फरीदकोट जिला पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने हाल ही में फरीदकोट शहर में रात के समय दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजपुर जिले के निवासी बवन सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव, अंग्रेज सिंह उर्फ ​​लाडी और राहुल उर्फ ​​रफी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे चोरी किए गए 30 पंखे, 13 पंखा ब्लेड, 01 वूफर सेट, 01 टोस्टर, 04 इलेक्ट्रॉनिक स्टोव, 01 हेड ब्लेंडर, 04 पंखा स्टैंड समेत चोरी की वारदात में प्रयोग एक बोलेरो पिकअप गाड़ी भी बरामद की है।
एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस गिरोह के एक सदस्य फिरोजपुर निवासी दविंदर सिंह उर्फ ​​मिंटू को लुधियाना के थाना लाडोवाल पुलिस ने चोरी मामले में ही एक स्कोडा गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे जल्द ही फरीदकोट पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related