Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

Chandigarh से उड़ी Air India की Flight का नया कांड, यात्रियों के उड़े होश

Date:

 

चंडीगढ़ : शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चंडीगढ़ से लेह पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ी लापरवाही सामने आई है। फ्लाइट स्टाफ की लापरवाही के कारण यात्रियों का सामान चंडीगढ़ में ही रह गया। लेह एयरपोर्ट पर जब यात्रियों को उनका सामान नहीं मिला तो हड़कंप मच गया और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। यात्रियों ने एयरलाइन स्टाफ के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है।

चंडीगढ़ निवासी यात्री गुरप्रताप सिंह बेदी ने बताया कि स्टाफ की लापरवाही के चलते करीब 100 से ज्यादा यात्रियों का सामान चंडीगढ़ में ही रह गया। इस फ्लाइट में कुल 177 यात्री सवार थे, जिनमें से आधे से ज्यादा का सामान उनके साथ नहीं पहुंचा। यात्रियों ने बताया कि कई बैगों में महत्वपूर्ण दस्तावेज, दवाइयां, गहने और नकद पैसे भी थे, ऐसे में यह कोई छोटी गलती नहीं मानी जा सकती। यात्रियों का यह भी कहना है कि फ्लाइट करीब 2 घंटे 40 मिनट देरी से उड़ान भरी और जब वे लेह पहुंचे तो वहां सामान नहीं मिला। यात्रियों ने स्टाफ पर बदतमीजी का भी आरोप लगाया है।
जब यात्रियों ने सामान को लेकर स्टाफ से सवाल किए, तो जवाब मिला – “हमें नहीं पता।” यात्रियों ने मांग की कि उन्हें लिखित में दिया जाए कि बैग नहीं मिला, लेकिन स्टाफ ने लिखकर देने से इनकार कर दिया। अंत में उन्हें एक प्लेन पेपर पर कुछ लिखकर दे दिया गया, जिसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं थी। यात्रियों का आरोप है कि स्टाफ ने पानी तक नहीं पूछा और बैठने के लिए भी नहीं कहा। एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि लेह में खराब मौसम के कारण फ्लाइट में देरी हुई और विमान में वजन अधिक होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ सामान वहीं रोक लिया गया , जो जल्द लेह पहुंचा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related