जालंधर—जालंधर के उपकार नगर में नगर निगम और पुलिस ने मिलकर नशा तस्कर कुलवंत सहोता के घर पर कार्रवाई करते हुए उसका मकान गिरा दिया। नगर निगम ने ये कदम कई बार नोटिस जारी करने के बाद उठाया। कुलवंत सहोता के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के चार मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।
एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। इसके लिए मौके पर करीब 50 कर्मचारी तैनात किए गए थे। मंगलवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान गिरा दिया।
एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह ने आगे कहा- इलाके को सील कर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम एटीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि यह मकान सरकारी सड़क पर अवैध रूप से बनाया गया था। इससे पहले भी उन्हें दो नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कुलवंत ने नोटिस का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया था। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।
जालंधर में नशा तस्कर का अवैध मकान गिराया
