Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

पहलगाम हमला- आतंकियों को पनाह देने वाले 2 लोग गिरफ्तार

Date:

श्रीनगर—22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने टूरिस्ट्स पर गोली चलाई थीं। हमले में एक स्थानीय समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। – Dainik Bhaskar
22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने टूरिस्ट्स पर गोली चलाई थीं। हमले में एक स्थानीय समेत 26 लोगों की मौत हुई थी।
पहलगाम आतंकी हमले के दो महीने बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों ने हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को पनाह दी थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार हैं। पूछताछ में दोनों ने आतंकियों की पहचान बताई और यह भी पुष्टि की कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े हुए थे।
NIA के मुताबिक, परवेज और बशीर ने हमले से पहले इन तीनों आतंकियों को हिल पार्क स्थित एक अस्थायी ढोक (झोपड़ी) में जानबूझकर ठहराया था। उन्होंने उन्हें खाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा सरकार ने मध्य वर्गीय को बेसहारा छोड़ा, देश...