Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

पंजाब में बड़ा हादसा, परिवार सहित नहर में गिरी कार

Date:

 

दोराहा : गत शाम निकटवर्ती गांव दबुर्जी के पास एक आर्टिका कार पी.बी.10 डी.जैड. 8500, जिसमें एक परिवार के 4 सदस्य बैठे थे, अचानक नहर में गिर गई। कुछ लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा तो अलार्म बजाकर लोगों को बुलाया और कार सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार चालक रुपिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि गुरविंदर सिंह की पत्नी पलविंदर कौर की हालत गंभीर है। राहगीरों ने बताया कि कार में सवार दो लड़कियों हरलीन कौर और हरगुन कौर को बचा लिया गया है। कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।

घटनास्थल पर मौजूद दोराहा थाने के ए.एस.आई. सतपाल सिंह ने बताया कि परिवार गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद जनता नगर लुधियाना में अपने घर लौट रहा था और जैसे ही कार गांव दबुर्जी के पास पहुंची तो अचानक नहर में गिर गई। जब तक लोग कार सवारों को बाहर निकालते तब तक चालक की मौत हो चुकी थी और 3 अन्य सदस्यों को लोगों ने बाहर निकाल लिया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। कार नहर में कैसे गिरी, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा सरकार ने मध्य वर्गीय को बेसहारा छोड़ा, देश...